दुर्गा नवमी पर 21 बालिकाओं का कन्या शिक्षा पूजन |

kota-balika-poojan

बरडा बस्ती में छोटी कन्याओं का हुआ पूजन |

 

कोटा (विशेष प्रतिनिधी) – 24 अक्टूबर 2020 | कोविड 19 के कारण बच्चों की शिक्षा पर मार्च के महीने से ब्रेक लगा हुआ ऐसे में बच्चों का शिक्षा के प्रति लगाव धीरे धीरे कम होता जा रहा है और इसलिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा नवरात्री के अंतिम दिवस दुर्गा नवमी पर अनंतपुरा में स्थित बरडा बस्ती में बालिका शिक्षा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 21 बालिकाओं का पूजन किया गया |

 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि प्रजापति ने बताया की आम तौर पर नवरात्री के अवसर पर लड़कियों को केवल खाना खिलाकर और रूपए देकर पुन: घर भेज दिया जाता है जबकि आवश्यकता बेटियों को शिक्षा देने और सक्षम बनाने की है | ऐसे में इस कन्या शिक्षा पूजन का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान को मजबूत करना, कन्या शिक्षा पूजन में उपस्थित लोगों को बेटियों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित करना और कोरोना काल की वजह से विद्यालयी शिक्षा पर लगी रोक के चलते शिक्षण सामग्री विद्यार्थियों को देना था ताकि बालिकाएं अपनी शिक्षा जारी रख सके |

 

इस कन्या शिक्षा पूजन में सभी 21 बालिकाओं को मास्क, पेंसिल, रबर, शार्पनर, कलर, स्केच बुक, टिफ़िन, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल सहित खाद्य सामग्री वितरित की गई | व्यवस्थापिका सोनी नेहलानी ने बताया की कार्यक्रम में सभी बालिकाओं को पढाई करने, मास्क पहनने और बार-बार हाथ होने की शपथ दिलाई गई | कार्यक्रम समन्वयक चन्दन देतवाल ने बताया की कार्यक्रम में सर्वप्रथम बालिकाओं के रोली- अक्षत लगाकर, लच्छा बंधा गया फिर सभी को माता रानी की लाल रंग की चुनरी उड़ाई गई | उपस्थित सभी लोगों ने प्रण लिया की अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य प्रदान करेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here