रावण के पुतले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा लगाकर जलाने के कृत्य का राहुल गांधी ने समर्थन किया।

narendra-modi-ravan
  • आखिर कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री से इतनी नफरत क्यों है?
  • अयोध्या में राम मंदिर की बाधाओं और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का श्रेय प्रधानमंत्री को ही जाता है।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – सब जानते हैं कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ही पिछले दिनों दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के निकट एक ट्रेक्टर को जलाया था, कहा गया कि टे्रक्टर जलाने वाले लोग केन्द्र के कृषि सुधार कानून का विरोध कर रहे थे। कुछ ऐसे ही तत्वों ने 25 अक्टूबर को दशहरे पर रावण के पुतले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुखौटा लगाकर जलाया।

 

यानि देश विरोधी तत्वों ने प्रधानमंत्री के तुलना रावण से की। अब इस कृत्य की देशभर में निंदा हो रही है, लेकिन देश की भावनाओं के विपरीत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐसे कृत्य का समर्थन किया है। राहुल का कहना है कि यह घटना पंजाब के लोगों के मन में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों के गुस्से को दर्शाती है। ऐसे लोगों से नरेन्द्र मोदी को बात करनी चाहिए। सवाल उठता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री से इतनी नफरत क्यों है? यह माना कि मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी और उनकी माताजी श्रीमती सोनिया गांधी व बहन प्रियंका गांधी से एसपीजी की सुरक्षा वापस ली।

 

प्रियंका वाड्रा से दिल्ली का सरकारी बंगला भी खाली करवाया। लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार भी मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी से हुई है। राहुल गांधी के परिवार के अधिकांश सदस्यों के विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। 545 सांसदों में से कांग्रेस पार्टी के मात्र 52 सांसद ही है। इन सब कारणों के चलते ही राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री से नफरत करें, लेकिन पूरा देश आज नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है। मोदी के प्रयासों से ही अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हुई है। अब अयोध्या में रामजी का भव्य मंदिर बन रहा है। आक्रमणकारियों ने जिस मंदिर को तोड़ दिया था, उस मंदिर को नरेन्द्र मोदी ही बनवा रहे हैं। शायद राहुल गांधी को सनातन संस्कृति को मानने वाले भारतीयों की भावनाओं का ख्याल नहीं है। जो नरेन्द्र मोदी भगवान राम का भव्य मंदिर बनवा रहे है, उन मोदी की तुलना रावण से कैसी की जा सकती है?

 

कई रावणों को मार कर ही तो मंदिर बनवाया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी ने ही जम्मू कश्मीर को देश से अलग रखने वाले अनुच्छेद 370 को हटवाया। राहुल गांधी खुद जानते हैं कि 370 के रहते कश्मीर में कितना खून खराबा हुआ है। इसी अनुच्छेद की वजह से जम्मू कश्मीर से आतंकवाद पनपा। आज पूरा देश इस बात से खुश है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 से मुक्त हो चुका है। जो कश्मीर घाटी आतंकवादियों के चंगुल में चली गई थी उसे अब बाहर निकाला गया है। कश्मीर के लोग अब स्वयं को भारतीय समझने लगे हैं। नरेन्द्र मोदी ने तो कश्मीर से रावण प्रवृत्ति के लोगों को ही मारा है। राहुल गांधी ने भले ही व्यक्तिगत नफरत के चलते मोदी की तुलना रावण से की हो, लेकिन ऐसे समर्थन से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। मोदी से वैचारिक मतभेद रखने वाले भी देश के प्रधानमंत्री की तुलना कभी भी रावण से नहीं कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here