ख्वाजा साहब की दरगाह से पीएफआई की हिमायत करना गलत है।

ajmer-dargah
संग्रहित छायाचित्र
  • निजामुद्दीन ओलिया की दरगाह के नायब सज्जादानशीन फरीद अहमद नियाजी, ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद किछौछवी तथा दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने पीएफआई के विचारों से असहमति जताई।
  • अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन के पूर्व सचिव सरवर चिश्ती ने की थी हिमायत।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के अध्यक्ष हजरत मोहम्मद किछौछवी, निजामुद्दीन ओलिया की दरगाह के नायबसदर तथा अजमेर स्थित ख्वाजा की दरगाह के प्रमुख खादिम सैय्यद सलमान चिश्ती ने पॉपुलिर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कट्टरपंथी विचारों से असहमति जताई है।

 

तीनों मुस्लिम प्रतिनिधियों ने ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन सैय्यद जादगान के पूर्व सचिव सरवर चिश्ती के उस बयान की भी निंदा की है जो पीएफआई के समर्थन में जारी किया गया था। तीनों प्रतिनिधियों ने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह से हमेशा प्यार, मोहब्बत का पैगाम गया है। ख्वाजा साहब के विचारों से कट्टरपंथ की कोई गुंजाइश नहीं है। यदि ऐसे स्थान से जुड़ा कोई व्यक्ति कट्टरपंथी विचारों का समर्थन करता है तो यह देश के सौहार्द को बिगाडऩे वाला कृत्य होगा। पीएफआई की गतिविधियां संदिग्ध मानी गई है और अभी जांच चल रही है। पीएफआई की विचारधारा के बारे में सबको पता है।

 

ख्वाजा साहब की दरगाह से किसी कट्टरपंथी विचार की हिमायत नहीं की जा सकती है। ऐसे विचारों को किसी भी कीमत पर प्रोत्साहन नहीं मिलना चाहिए। देश के युवाओं को भी ऐसे विचारों से भ्रमित नहीं होना चाहिए। ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने कहा कि सरवर चिश्ती मौजूदा समय में खादिमों की संस्था अंजुमन सैय्यद जादगान के किसी भी पद पर नहीं है। ऐसे में उनके बयान को खादिमों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

 

दीवान के परिवार के बयानों पर जताया था ऐतराज:
ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी और ऑल इंडिया सज्जादानशीन कौंसिल के अध्यक्ष सैय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने विगत दिनों एक बयान जारी कर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गतिविधियों को मुस्लिम विरोधी बताया था। नसरुद्दीन चिश्ती के इस बयान पर ही दरगाह के खादिम सैय्यद सरवर चिश्ती ने पीएफआई का समर्थन किया था। सरवर चिश्ती का कहना रहा कि पीएफआई तो पिछड़े मुसलमानों के उत्थान के लिए काम करती है। चिश्ती ने दावे के साथ कहा कि वे पीएफआई के हिमायती है। चिश्ती के ऐसे बयानों पर ही अब ऐतराज हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here