अजमेर में चंदीराम का तीसरा शो रूम अब बीके कोल नगर में।

chandiram ajmer
  • चंदीराम होम लाइफ स्टाइल से अपने मन मुताबिक घर की सजावट कर सकते हैं।
  • एक ही छत के नीचे सजावट का सभी सामान।

अजमेर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर जिले में कपड़ों के कारोबार में ख्याति प्राप्त संस्थान चंदीराम का तीसरा शो रूम अब 8 नवम्बर से कोटड़ा क्षेत्र के बीके कौल नगर में गोकुलधाम रेजीडेंसी के निकट मुख्य मार्ग पर शुरू हो रहा है। 85 वर्षीय बाबा चंदीराम जी ने 1957 में मदार गेट पर कपड़े का कारोबार शुरू किया था। चंदीराम जी देश के विभाजन के समय पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे। लेकिन अपनी मेहनत और ईमानदारी से चंदीराम जी ने मदारगेट पर बड़ा शो रूम बनाया और उनके पुत्र रमेश चंदीराम और भगवान चंदीराम ने कारोबार को आगे बढ़ाते हुए जयपुर रोड स्थित सिटी पावर हाउस के निकट बहुमंजिला शो रूम शुरू किया और अब चंदीराम परिवार द्वारा ही बीके कौल नगर में चंदीराम लाइफ स्टाइल नाम का तीसरा शो रूम शुरू किया गया है।

 

 

नए शो रूम के बारे में रमेश चंदीराम और उनके पुत्र सुरेश चंदीराम ने बताया कि नए शो रूप में घर की सजावट का सभी सामान उपलब्ध है। फिल्मों और टीवी सीरियल में जैसे भव्य घर देखने को मिलते हैं, वैसी ही सजावट का सभी समान अब अजमेर में एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। मध्यवर्गीय परिवारों का खास तौर से ख्याल रखा गया है। डिजाइनदार पर्दे, सोफा आदि के साथ साथ आरामदायक गद्दे तक उपलब्ध हैं।

 

घर की भौतिक स्थिति के अनुरूप ही सजावट की सलाह दी जाती है। अब वो जमाना बीत गया, जब पर्दे, सोफे गद्दे आदि सामान आंख बंद कर खरीदे जाते थे। अब घर के कमरे की लम्बाई चौड़ाई के हिसाब से सोफ आदि बनाए जाते हैं। नए शो रूम में ऐसी बहुत सी सामग्री है जो अजमेर वासियों को पहली बार देखने को मिलेंगी। बीके कौल नगर के तीन मंजिला शो रूम में नामी कंपनियों के ब्रांड किफायती दर पर उपलब्ध होंगे। कोई भी शहरवासी 8 नवम्बर से प्रात: 11 बजे से नए शो रूम में अवलोकन कर सकता है। नए शोरूम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9414008533 पर रमेश चंदीराम और 9414008596 पर सुरेश चंदीराम से ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here