मुंबई (विशेष प्रतिनिधी) – फिल्म एकअंक का विशेष शो देखने का मौका मिला। अंधेरी पश्चिम के स्टूडियो में आयोजित शो में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, समाजसेवी और कर्मयोगी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बलराम ठाकूर, जनसेवा प्रतिष्ठान मुंबई के अध्यक्ष बंशीलाल सिंह, ठाणे से राजू सिंह के साथ फ़िल्म के नायक यजुवेंद्र प्रताप सिंह, निर्माता और लेखक प्रभात कुमार, वरिष्ठ अभिनेता राजेश जैश, सुनील कौशिक उपस्थित थे।
फिल्म एकअंक में मुख्य किरदार बिजू को निभाया है अभिनेता यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने… यह फिल्म आधारित है नदियों की दुर्दशा या यूं कहें उनके मौजूदा हाल पर… उन्नति की राह पर चलते हुए हम इंसानों ने बहुत सी चीजों को अनदेखा कर दिया है जिस में प्रमुखता से आती है प्रकृति और जीव जंतु… इंसान की सबसे बड़ी गलतफहमी है कि यह धरती सिर्फ उसके भोग विलास के लिए बनी है… और इसी सोच के चलते वह प्रकृति और जीव-जंतुओं पर अत्याचार किए जा रहा है… इसी बात से आहत होकर निर्देशक प्रभात कुमार ने फिल्म एक अंक की कहानी लिखी…
उनके 3 वर्षों के अथक प्रयास के बाद वह फिल्म एक अंक को फ्लोर पर ले जा सके… उन्हें एक ऐसी टीम की आवश्यकता थी जो इस फिल्म के विज़न के साथ जुड़ सके.. उनकी सबसे बड़ी तलाश थी उनका मुख्य किरदार “बिजू” जो अभिनेता यजुवेंद्र प्रताप सिंह को पाकर पूरी हुई… इस फिल्म में मुख्य नायिका गौरी का किरदार निभा रही हैं अभिनेत्री प्रीति शुक्ला… अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अभिनेता राजेश जैस, ओमकार दास मानिकपुरी, रंजना, रांची के ही प्रकाश पाठक, अर्चना असकारकर हैं… पूरी फिल्म की शूटिंग नेतरहाट की खूबसूरत लोकेशंस और रांची में हुई है… झारखंड की प्रकृति प्रदत्त सुंदरता को बहुत प्रभावशाली तरीके से इस फिल्म में फिल्माया गया है… लगभग 1000 के ऊपर जूनियर आर्टिस्ट्स का इस्तेमाल किया गया है एक अंक फ़िल्म में… सिलीगुड़ी के डॉक्टर कपल सीपी शर्मा और नीरू शर्मा इस फिल्म के निर्माता हैं.







