मुंबई (प्रतिनिधी हितेश मिस्त्री) – धडक कामगार युनियन के संस्थापक महासचिव विख्यात कामगार नेता अभिजीत राणे जी की मुख्य उपस्थिती में अंधेरी पश्चिम,मुंबई स्थित पी.व्ही.आर. सिनेमा के मुख्य कार्यालय में पी.व्ही.आर सिनेमा में काम करनेवाले कामगारों की विभिन्न समस्यों के विषय में चर्चा संपन्न हुई।
पी.व्ही.आर. सिनेमा के कामगारों ने धडक कामगार युनियन के संस्थापक महासचिव विख्यात कामगार नेता अभिजीत राणे जी का नेतृत्व स्वीकार किया है । विख्यात कामगार नेता अभिजीत राणे जी धडक कामगार युनियन के सदस्यों को न्याय व उनके अधिकार दिलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाते हैं ।
सोमवार दि. 30 नवंबर, 2020 को अंधेरी पश्चिम, मुंबई में स्थित पी.व्ही.आर. सिनेमा के मुख्य कार्यालय में धडक कामगार युनियन के संस्थापक महासचिव विख्यात कामगार नेता श्री अभिजीत राणे जी ने पी.व्ही. आर. सिनेमा के मॅनेजमेंट सेमिलकर कामगारों की समस्यों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया ।
कंपनी व्यवस्थापन ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही कामगारों की समस्याओं का सुलझा दिया जाएगा । कामगारों की माँगो को लेकर भी अभिजीत राणे जी ने कंपनी व्यवस्थापन से चर्चा की । चर्चा के दौरान पी.व्ही.आर. मॅनेजमेंट की ओर से पी.व्ही.आर सिनेमा के जनरल मॅनेजर श्री दशरथ सिंह, पी.व्ही.आर.सिनेमा युनिट अध्यक्ष सुनिल कुमार तिवारी, युनिट सचिव श्री संतोष सांवत, श्री मनोज पूरी उपस्थित थे







