विख्यात कामगार नेते अभिजीत राणे की बजाज फायनांस के रिजनल रिकवरी हेड प्रशांत कानेकर से चर्चा संपन्न

abhijit-rane-at-bajaj-finance

मुंबई (प्रतिनिधी हितेश मिस्त्री) – विख्यात कामगार नेते धडक ऑटो रिक्शा टॅक्सी चालक मालक युनियन के संस्थापक महासचिव अभिजीत राणे ने ऑटो रिक्शा टॅक्सी चालक मालकों का दिलाया दिलासा।

 

बजाज फायनान्स कंपनी के रिकवरी विभाग से कई दिनों से लोन इंस्टालमेंट के लिए रिक्शा व टॅक्सी मालकों को फोन किया जा रहा है । इस दौरान रिक्शावालों से अपशब्द का प्रयोग कर एवं धमकी भरे शब्दों में बातचित की जा रही थी । विख्यात कामगार नेते अभिजीत राणे ने इस विषय में दि. 1 दिसंबर, 2020 को बजाज फायनांस के रिजनल रिकवरी हेड प्रशांत कानेकर से गोरेगाव पूर्व, मुंबई स्थित कार्यालय में मिलकर इसपर रोक लगाने के लिए गंभीर चर्चा हुई । abhijeet-rane

 

बजाज फायनांस के रिजनल रिकवरी हेड प्रशांत कानेकर ने आश्वासन दिया है कि रिक्शा व टॅक्सीवालों से रिकवरी विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शालीनता से बात करेंगे, एवं धडक ऑटो रिक्शा टॅक्सी चालक मालक युनियन के जो सदस्य अभी इंस्टालमेंट भर पाने में असमर्थ हैं उन्हें इंस्टालमेंट भरने के लिए कुछ महीनों का समय देकर सहकार्य किया जाएगा । इस चर्चा के दौरान धडक ऑटो रिक्शा टॅक्सी चालक मालक युनियन के मुंबई अध्यक्ष विजयशंकर मिश्रा उपस्थित थे ।

bajaj-finance-mumbai

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here