छत्तीसगढ़ के स्पेशल डी.जी.पी. आरके विज ने भरी छात्रा की साल भर की फीस

छत्तीसगड (विशेष प्रतिनिधी) – एक रूपया मुहिम की संचालिका सीमा वर्मा के माध्यम से छतीसगढ़ के स्पेशल डीजीपीDGP-R-K-Vij आरके विज के द्वारा गुरु तेग बहादुर उच्चतर माध्यमिक शाला 27 खोली बिलासपुर की कक्षा 12वी गणित संकाय की होनहार छात्रा प्रिया क्षत्रिय पिता श्री कृष्णा क्षत्रिय की वार्षिक शुल्क 6715(छ हजार सात सौ पंद्रह रू) भरी गई।

सीमा वर्मा ने बताया स्कूल प्रशासन ने इन्हे कॉल कर प्रिया के आर्थिक स्थिति के बारे में बताया सीमा ने आरके विज सर को इसकी जानकारी दी उन्होंने तुरंत फीस के लिए हामी भर दी विद्यालय परिवार की तरफ से डीजीपी विज सर एव सीमा वर्मा का दिल से आभार व्यक्त किया गया. साथ मे प्रिया ने भी संकल्प लिया जब वो काबिल बन जाएगी तब एक बच्चे की फीस जमा जरूर करेंगी. सीमा वर्मा के द्वारा लगातार निस्वार्थ सेवा भाव से जरूरत मंद बच्चो की मदद की जा रही है।

 

seema-varma-letter

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here