यवतमाल – हिंगनघाट (क्राइम रिपोर्टर आसिफ कुरेशी) – महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना की रफ्तार के बीच राज्य की उद्धव ठाकरे जनता को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल रात 8 बजे से ‘ब्रेक द चेन’ मुहिम को शुरू किया जाएगा. राज्य में 15 दिनों तक कर्फ्यू लगा रहेगा. उद्धव ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम नहीं हो तो घर के ना निकलें. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा. इसके साथ ही, बस, ट्रांसपोर्ट और लोकल को बंद नहीं किया जा रहा है. लेकिन वो सारी चीजें सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए जारी रहेंगी.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना डरवाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई में अब तक 970 बिल्डिंग को सील किया गया है. उद्धव ने आगे कहा कि बीच में ऐसा लगा कि कोरोना के खिलाफ जंग को हम जीत गए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मामला बेहद डराने वाला है.
उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में वैक्सीन की प्रक्रिया को तेज करनी होगी. उन्होंंने प्रधानमंत्री से उद्योगों को मदद करने की अपील की. इसके साथ ही, उन्होंने विमानों से ऑक्सीजन के सप्लाई की भी मांग की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कल रात 8 बजे से कोरोना के नए नियम लागू होंगे.
महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि सारे सियासी दल कोरोना के खिलाफ जंग में एक साथ आएं. उन्होंने कहा कि नए डॉक्टर कोरोना की मुहिम में आगे आएं और हमारे साथ आकर जुड़ें. उन्होंने कहा कि टीकाकरण को बढ़ाना ही होगी. इसके साथ ही उद्धव ने कहा कि फिलहाल अस्पताल में कोरोना के बेड्स बढ़ा और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई गई हैं.
क्या-क्या खुला रहेगा?
महाराष्ट्र में लोकल और बस बंद नहीं होगी
बैंकों में काम-काज जारी रहेगा
ट्रांसपोर्ट पर नहीं होगी रोक
ई कॉमर्स सेवा और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे
रेस्टोरेंट से सिर्फ खाना मंगाया जा सकेगा
मीडियाकर्मियों के लिए इजाजत होगी
रविववार को कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है. सोमवार को यहां पर 51,751 नए कोरोना के मामले आए. जबकि, उससे एक दिन पहले रविवार को रिकॉर्ड 63, 294 नए मामले सामने आए जबकि 349 लोगों की मौत हुई.






