मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पॉलिसी का शिक्षा विभाग पंचायती राज विभाग से सत्यापन कराने हेतु पंचायत सहायकों ने जिला कलेक्टर से मांग की
भीलवाडा (प्रतिनिधी) – पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल टेलर ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चिरंजीवी योजना स्वास्थ्य बीमा माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 1 अप्रैल 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा की गई जिसमें प्रदेश के समस्त संविदा कर्मियों को 500000 का बीमा कवर दिया गया है
जिसमें पंचायत सहायकों को भी शामिल किया गया है जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन कर रखा है लेकिन शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग द्वारा आज दिनांक तक सत्यापन नहीं किए जाने के कारण बीमा पॉलिसी के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

वर्तमान में जिले में कार्यरत 1536 पंचायत सहायकों द्वारा कोरोना में सर्वे कार्य आइसोलेशन सेंटर चेक पोस्ट वैक्सीनेशन इत्यादि में कार्य करने से कई पंचायत सहायक संक्रमित भी हो गए हैं उन्हें सही चिकित्सा समय पर मिल सके इसलिए पंचायती राज विभाग श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भीलवाड़ा वह शिक्षा विभाग श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षा को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ हेतु ग्राम पंचायत सहायकों की पॉलिसी का विभाग से सत्यापन करवाने व ग्राम पंचायत सहायकों का मानदेय भुगतान करवाने हेतु निर्देशित अनुग्रहित करें।






