लुटेरे गैंग के दो सदस्य चढ़े पुलिस हत्थे,अवैध तमंचा जिन्दा कारतूस सहित लूट का माल हुआ बरामद

सुलतानपूर (उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ सय्यद एजाज अहमद) : बीते 3 अगस्त को बन्धन बैंक के कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस ने शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता,अपराध रोकथाम व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन मिश्रा के आदेश पर सीओ लंभुआ सतीश चन्द्र शुक्ला के अगुवाई में निकली पुलिस टीम के हाथ लगी सफलता

थानाध्यक्ष लम्भुआ सुनील पाण्डेय के कुशल टीम नेतृत्व में सत्यम पुत्र रंजीत निवासी अहिरौली दुबैली थाना लंभुआ को अवैध 315 बोर तमंचा 1 जिन्दा कारतूस 4600 रुपये नगद 19 पासबुक एक बैग व शुभम पुत्र ओम प्रकाश को 1 अवैध 315 बोर तमंचा 1 जिन्दा कारतूस 4200 रुपये नगद सहित 1 सैमसंग टैब के साथ गिरफ्तार करने में पाई सफलता,

बताते चले कि बन्धन बैंक कर्मचारी से बीते 3 अगस्त को हुई थी लूट की वारदात,पुलिस की माने तो पकड़े लुटेरों का है एक गैंग,बड़े सौख को पूरा करने के लिए करते है लूटपाट,पुलिस ने रूपी का पुरवा जाने वाले मोड़ से इनको गिरफ्तार किया है,पुलिस गिरफ्तार इन दोनों लुटेरों को जेल भेजने की तैयारी जुट गई है और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है,इन लुटेरों की गिरफ्तारी में वरिष्ठ उप निरीक्षक दया शंकर मिश्रा,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार दुबे,कांस्टेबल दीपक कुमार,राहुल गिरी की रही अहम भूमिका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here