जमीयत उलामा ए हिन्द के संगठन सचिव मौलाना हकीमुद्दीन पहुंचे घासेड़ा

  • मॉबब्लिंचिंग पीड़ित लुक़मान के घर वालों से की मुलाक़ात।
  • मुफ़्ती मोहम्मद सलीम क़ासमी सदर जमीयत उलमा गुरुग्राम की तरफ़ से
  • 50 हज़ार का चेक घर वालों को सौंपा।

कानपूर (विशेष प्रतिनिधी) – ईद से ठीक एक दिन पूर्व मेवात के गांव घासेड़ा निवासी लुक़मान पुत्र बिलाल की गुरुग्राम के बादशाहपुर के पास में मोब्लिंचिंग की गई, उनको लाठी,डंडों,व हथोड़े से बुरी तरह मारा पीटा गया। आज जुमेरात को जमीयत उलामा e हिन्द के महासचिव हजरत मौलाना महमूद असद मदनी के हुक्म से एक टीम जिसमें जमीयत उलामा ए हिन्द के संगठन सचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी,जमीयत उलामा मुत्तहिदा पंजाब के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी,जमीयत उलामा गुरुग्राम के अध्यक्ष मुफ़्ती सलीम क़ासमी बनारसी,जमीयत उलामा मेवात के अध्यक्ष क़ारी असलम बडेडवी,जमीयत उलामा मुत्तहिदा पंजाब के उपाध्यक्ष मौलाना शेर मुहम्मद अमीनी घासेड़ा,हल्का साकरस के पूर्व महासचिव मौलाना साबिर मज़ाहिरी,क़ारी साजिद करीमी,ज़करिया भादस,कैप्टन भाई आसिफ,और कुछ वकीलों की टीम भी साथ थी।
ये टीम सुबह 9 बजे के करीब लुक़मान पुत्र बिलाल के घर पहुंची और परिवार वालों को तसल्ली दी।उसके बा ये टीम लुक़मान का हाल चाल जानने के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नूह पहूंचे और हाल चाल जाना वहीं मोके पर जमीयत उलामा गुरुग्राम के अध्यक्ष मुफ़्ती सलीम क़ासमी की जानिब से 50000 हज़ार रुपये का चेक मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी,मौलाना याहया करीमी,मौलाना शेर मुहम्मद अमीनी,क़ारी असलम बडेडवी,मौलाना ज़ाहिद अमीनी घासेड़ा,मौलाना साबिर मज़ाहिरी,क़ारी साजिस करीमी,मौलाना साद रब्बानी घासेड़ा,मौलाना मुबारक आली मेव,मास्टर मुहम्मद हाशिम आली मेव,समेत दर्जनों लोगों ने मोब्लिंचिंग पीड़ित लुक़मान के भाई अहसान को दे दिया गया।
जमीयत उलामा ए हिन्द के संगठन सचिव मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा जमीयत उलामा ए हिन्द लुक़मान के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी और उनको माली मदद दी गई है।वहीं मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी, मौलाना याहया करीमी,मौलाना शेर मुहम्मद,मुफ़्ती सलीम क़ासमी बनारसी,क़ारी असलम बडेडवी,ने कहा जमीयत उलामा ए हिन्द इस मामले में क़ानूनी कार्रवाई पूरी तरह करने के लिए तैयार है उसके बाद घासेड़ा गांव मौलाना शेर मुहम्मद के मकाम मदरसा उबई बिन काब घासेड़ा में खाना वगेरा खाया उसके बाद गांव के जिम्मेदारों ने मिल कर जिस में लुक़मान के पिता बिलाल अहमद,गांव के सरपंच चौधरी अशरफ साहब,हाजी दीन मुहम्मद घासेड़ा,असलम नम्बरदार घासेड़ा,लुक़मान के भाई अहसान,समेत दर्जनों लोगों ने कहा हम जमीयत उलामा ए हिन्द का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारे इस मामले में पूरी कार्रवाई करने की यकीन दहानी कराई है ।
बिलाल खान ने कहा जमीयत उलामा ने हमें माली मदद दे कर हमारे ऊपर अहसान किया है।मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी ने कहा जमीयत उलामा ए हिन्द हर तरह से मोब्लिंचिंग के शिकार लुक़मान पुत्र बिलाल के परिवार के साथ खड़े हैं। इस मौके पर हाजी दीन मुहम्मद घासेड़ा,मौलाना साद रब्बानी,मौलाना शेर मुहम्मस घासेड़ा,भाई आसिफ गुरुग्राम, मुफ़्ती सलीम क़ासमी बनारसी,मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी,अशरफ सरपंच घासेड़ा,भाई अहसान,मौलाना याहया करीमी,ज़करिया भादस,समेत आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here