हिंगणघाट (क्राइम रिपोर्टर आसिफ कुरैशी) : तहसील के शेकापुर बाइस गाव में पिने का गंदा पानी बड़ी लापरवाही के साथ ग्रामवासियों को पिलाया जा रहा है और उनकी जान के साथ में खिलवाड़ किया जा रहा ।
जब ग्राम वासियों ने हमारे प्रतिनिधि से संपर्क किया तो हमारी टीम उस गांव में पहुंचकर टाकि का निरीक्षण किया जिसके बाद उस टाकि में कई सालों तक टाकी की सफाई न होने के कारण टाकी में जमा मलबा और बारीक कीड़े मकोड़े जंतु उस गंदगी का कारण बना और साथ ही गांव वासियों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है वहां की जनता ऐसा गंदा पानी पीने की वजह से कई बच्चे बीमारी का शिकार होते नजर आ रहे हैं मगर प्रशासन को जरा भी बच्चों स्वास्थ्य का ध्यान नहीं है
प्रशासन की लापरवाही के कारण गांव के बच्चे हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं ऐसे में देखा जाए तो गांव की जनता बड़ी परेशान हो चुकी है पानी के नल द्वारा घरों में पीने के लिए इस्तेमाल कीया जाता है ऐसे में प्रशासन की दोहरी लापरवाही देखी जा रही है ।






