डाकखाने के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी से जनता बेहाल

अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : जनपद अमेठी के सबसे बड़ी आबादी वाला कस्बा मालिक मोहम्मद जायसी की जन्म स्थली पर पिछले चार माह से आधार कार्ड बनवाने को लिए भटक रहे है जायस निवासी। जिम्मेदार कर रहे मनमानी हजारों की आबादी वाले अमेठी जनपद के जायस नगर में डाकखाने में आधार कार्ड बनाने व संशोधन कराने की व्यवस्था सरकार ने शुरू तो करी पर वहां के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी से जनता बेहाल है।

इस समय बच्चों के स्कॉलरशिप में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है तो बच्चों के एडमिशन के लिए आधार कार्ड होना जरूरी साथ ही उनका खाता खुलवाने या कई अन्य सरकारी कार्यों के लिए आधार होना उसमें मोबाइल नंबर लिंक होना और उसका शुद्ध होना जरूरी है जिसके लिए अभिभावक अपने बच्चों को लेकर दर-दर भटक रहे डाकखाने पहुंचते हैं तो कहते हैं अभी सरवर नहीं चल रहा या अभी टाइम नहीं है या अभी कोई ऑपरेटर नहीं है।amethi-dakkhana

इसके अलावा बहादुरपुर विकास खंड क्षेत्र में कई जगहों पर आधार कार्ड तो बनाए जा रहे हैं पर ना ही उन पर किसी का अंकुश है ना ही वहां किसी नियम का पालन किया जाता है कोरोना महामारी के काल में ना तो कोविड 19 के नियमों का पालन होता है और ना ही निर्धारित शुल्क पर लोगों का काम होता है अपनी अपनी दुकान खोलें आधार ऑपरेटर मनमाने ढंग से मौके का फायदा उठा रहे हैं और लोगों से मन मुताबिक वसूल रहे हैं शुल्क जिससे जनता पूरी तरह त्रस्त है। जायस डाकखाने के प्रभारी बाबू राम तीरथ ने बताया कि आधार का काम होता है पर यहां ऑपरेटर ना होने से हरबंस गंज के ऑपरेटर के आने के उपरांत ही काम होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here