अमेठी (ब्यूरो चीफ इमरान आलम) : जिलाधिकारी अमेठी श्री अरूण कुमार व पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री दिनेश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को विवेचना निस्तारण, भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, रोकथाम अपराध, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही,गुण्डा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने तथा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दो पहिया चार पहिया वाहनों व मोटरसाइकिल पर नये उम्र के लड़कों के चेकिंग संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।
साथ साथ त्यौहार नवरात्रि व बारावफात के दौरान व्यवस्था सुचारू रुप से संचालित कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न धर्म गुरु/जनप्रतिनिधि/प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ बैठक कर कोविड-19 के प्रभावी नियत्रंण हेतु शासन की गाइडलाइन के अनुरुप नवरात्रि/बारावफात त्यौहारों को मनाये जाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ त्यैहार मनाने की अपील की गई । गोष्ठी में अपर अमेठी जिलाधिकारी श्री सुशील प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री अर्पित कपूर, मुसाफिरखाना श्री मनोज कुमार यादव, तिलोई श्री अजय कुमार सिंह व अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे ।







