जळगाव (क्राइम रिपोर्टर जमील शेख) : भुसावल की मशहूर संस्था शिखर एनजीओ की ओर से समाज में नुमाया काम करने वालों को सनमान पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही असंगठित मजदूरों को फ्री में ई-श्रम कार्ड भी तकसीम किये गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष करीम सालार थे और चीफ गेस्ट भुसावल के एसडीपीओ वाघचौरे थे।
इस समय करीम सालार और वाघचौरे साहब ने नशा मुक्ति पर लोगों को समझाया।’शाने भुसावल’ अवार्ड हामिदभुसावली को दिया गया।शेख जाकिर, आरिफ कुरेशी,मुजाहिद शेख और युनुस मामा इन को अवार्ड दिये गए। शिखर एनजीओ के अडवाईजर के तौर पर शेख इमरान डान और आफताब पटेल को पत्र दिए गए।
शिखर प्रमुख रफीक शेख़ ने अतिथियों का स्वागत किया। शेख तनवीर ने प्रोग्राम का बहुत अच्छा संचलन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हाजिर थे।







