जनता जिसे चाहेगी, वही राजस्थान का मुख्यमंत्री बनेगा।

  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया।
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन पर 24 अक्टूबर को प्रदेशभर के भाजपाई जयपुर में जुटेंगे।

अजमेर (एस.पी.मित्तल) : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 22 अक्टूबर को जोधपुर प्रवास पर रही। जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से संवाद करते हुए राजे ने कहा कि पिछले कुछ माह से उनकी पुत्रवधू बीमार थी, इसलिए वे राजनीति में सक्रियता नहीं दिखा पाई, लेकिन अब पुत्रवधु का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है, इसलिए एक बार फिर जनता के बीच में आ गई हंू।

राजे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए। कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा के सवाल पर राजे ने कहा कि जनता जिसे चाहेगी वही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि 36 कौम वाला प्यार, वो ही राज का हकदार। किसी के चाहने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता है। राजे ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कांग्रेस के नेताओं के आपसी विवाद के सवाल पर राजे ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन अब कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

पूनिया के जन्मदिन पर जुटेंगे भाजपाई:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के 24 अक्टूबर के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता जयपुर में जुटेंगे। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी जिला अध्यक्षों को कहा गया है कि वे मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर जयपुर लाए। पूनिया के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस दिन समाजसेवा के अनेक कार्य भी किए जाएंगे। पूनिया 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर देवी देवताओं का आशीर्वाद लेंगे और फिर निर्वाण स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here