जैसलमेर में बंधक बने विधायको में से अनेक अशोक गहलोत के साथ नहीं है।

  • ईद पर दानिश अबरार और राखी पर द्विया मदेरणा नजर नहीं आईं।
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कोई नाराजगी नहीं।
  • एसपी मित्तल टॉक शो में भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने सचिन पायलट को अच्छा मित्र बताया।
  • मंडी में भाजपाई नस्ल के बकरे नहीं बिक रहे।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – 9 अगस्त 2020 को एसपी मित्तल टॉक में पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी से सीधा संवाद हुआ। राजस्थान के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर मेरे तीखे सवालों का जवाब देवनानी ने अपने राजनीतिक नजरिए से दिए। विधायी कार्य के अपने 17 साल के अनुभव के अनुसार देवनानी ने माना की कि व्हिप जारी होने पर सचिन पायलट गुट के विधायकों को भी कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करना होगा, लेकिन पायलट गुट सत्र शुरू होने से पहले ही इस्तीफा देकर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को संकट में डाल सकते हैं। देवनानी ने कहा कि सीएम गहलोत अब भाजपा पर जनमत की हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री बनने पर हर बार गहलोत ने लोकतंत्र की हत्या की है। दो बार तो बसपा के विधायकों को जबरन कांग्रेस में शामिल कर अपनी अल्पमत की सरकार चलाई है। जब कांग्रेस के 19 विधायकों ने नेतृत्व पर अविश्वास प्रकट कर दिया है तो फिर गहलोत को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। देवनानी ने कहा कि मौजूदा समय में भी गहलोत के पास बहुमत नहीं है। कांग्रेस की सरकार गिराने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। लेकिन गहलोत की कार्यशैली से यह सरकार अपने आप गिर जाएगी। देवनानी ने कहा कि सचिन पायलट उनके अच्छे मित्र हैं, लेकिन हम दोनों की राजनीति अलग अलग है। अब यदि पायलट और उनके समर्थक भाजपा में शामिल होते हैं तो इन्हें भाजपा की नीतियों को आत्मसातकरना होगा। देवनानी ने कहा कि सीएम गहलोत भले ही अपने साथ बहुमत का दावा करें, लेकिन सबने देखा है कि जैसलमेर की सूर्यागढ़ होटल में ईद के अवसर पर अन्य विधायकों के साथ दानिश अबरार तथा राखी पर्व पर द्विया मदेरणा नजर नहीं आईं। देवनानी ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। राजे ने हर मौके पर गहलोत सरकार की आलोचना की है। देवनानी का पूरा इंटरव्यू मेरे यूटयूब चैनल एसपी मित्तल टॉक शो पर देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here