दक्षिण कोरिया के शॉपिंग मॉल में आग लगी, सात की मौत

fire-in-koria-moll

सियोल : दक्षिण कोरिया के डायजियोन शहर में सोमवार को एक शॉपिंग मॉल के भूतल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. डायजियोन दमकल मुख्यालय के एक अधिकारी गो सेउंग-चिओल ने बताया कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के बाद हताहतों की तलाश कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह ७ बजकर ४५ मिनट पर लगी और तेजी से भूतल में फैल गई.



गो ने कहा कि ५०० से अधिक दमकल कर्मी और 90 वाहनों को आग बुझाने के लिए तैनात किया गया और शाम तीन बजे उसपर काबू पा लिया गया. हालांकि इमारत में अभी धुआं भरा हुआ है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में मृत पाए गए छह व्यक्ति मॉल के कर्मचारी हैं. एक अन्य मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है.



आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है. स्थानीय मीडिया की खबरों में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि भूतल में चार्ज किए जा रहे एक इलेक्ट्रिक वाहन में विस्फोट होने के बाद संभवत: आग लगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here