- न्यू जागृति सामाजिक सेवा संस्थान की अनूठी पहल। अब तक ऐसे 12 सम्मेलन हो चुके हैं।
- 13वें सम्मेलन का लक्ष्य 1100 से बढ़कर 2500 जोड़ों का किया।
- वधु पक्ष से मात्र 11000 और वर पक्ष से 21000 रुपए का रजिस्ट्रेशन शुल्क।
- 25 नम्बर को होने वाले सम्मेलन के लिए 30 अगस्त तक राजिस्टे्रशन।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – यदि आप न्यू जागृति सामाजिक सेवा संस्था की ओर से 25 नवम्बर को देव उठनी ग्यारस के शुभ मौके पर आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने पुत्र या पुत्री का विवाह करते हैं तो विवाहित जोड़े को जयपुर में टोंक रोड स्थित एनएच-12 पर प्रताप नगर में 100 वर्गगज का भूखंड मुफ्त में मिलेगा। इतना ही नहीं विवाह से सात दिन पहले आपके घर पर 500 मेहमानों के भोजन की राशन सामग्री और मिठाई भी नि:शुल्क भिजवादी जाएगी। इसके साथ ही तीन लाख रुपए का दुर्घटना बीमा गले का मंगल सूत्र नाक व कान के लिए सोने की बाली, चांदी की पायजेब, चिटकी जोड़ी दुल्हन के कपड़े तथा वर वधु के लिए हाथ की घड़ी, कूलर एलईडी टीवी, बॉक्स वाला बैड, गद्दा, कम्बल, दो तकिए, चार कुर्सी, डे्रसिंग टेबल, चौकी, 21 बर्तन दीवार घड़ी, वारमाला, तोरण आदि सब कुछ मुफ्त में मिलेगा। आपको सिर्फ पुत्र के लिए 21000 और पुत्री के लिए 11000 रुपए राशि संस्था के बैंक खाते में जमा करवानी है। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रामदयाल बडोदिया ने कहा कि यह घोषणा भले ही अविश्वसनीय लगे, लेकिन मैं पिछली 12 बार की तरह पूरा करुंगा। संस्था अब तक 12 सामूहिक सम्मेलन करवा चुका है। रजिस्ट्रेशन की नाम मात्र की राशि ली जाती है, ताकि गंभीरता बनी रहे। चूंकि अभी कोरोना काल चल रहा है, इसलिए किसी एक स्थान पर सम्मेलन नहीं होगा, बल्कि दोनों पक्ष अपने घर पर किसी निश्चित स्थान पर आयोजन कर सकते हैं। संस्था में जो भी रजिस्ट्रेशन करवाएगा, उसे वायदे के मुताबिक सभी सामग्री और भूखंड मुफ्त उपलब्ध करवाया जाएगा। बाडोदिया ने बताया कि पूर्व में 1100 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 2500 जोड़ों का कर दिया गया है। लक्ष्य बढ़ाने की जानकारी जयपुर के प्रशासन को भी दे दी गई है। वर वधु को आवश्यक दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। संस्थान ने विवाह सम्मेलन के लिए जो पोस्टर जारी किया है उसे मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। साथ ही मोबाइल नम्बर 8107877778, 9024158556, 9672029561 व 9636504219 पर और अधिक जानकारी ली जा सकती है।







