- ऑनलाइन गायन प्रतियोगिता में प्रेमप्रकाश प्रथम, द्वितीय बलविंदर सिंह व यश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
- जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त आरुषि मलिक ने ध्वजारोहण किया।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – यूं तो प्रति वर्ष अजमेर में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के डर की वजह से ऑन लाइन गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कोई 1500 प्रतिभागियों में से 6 का चयन अंतिम दौर के लिए किया गया। चयनित 6 प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए 15 अगस्त को फॉयसागर रोड स्थित गं्रैड जीनिया होटल में एक जोशिला कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में मेरे साथ दरगाह कमेटी के कार्यवाहक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदि अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के अनुरूप हुए कार्यक्रम के दौरान होटल का सभागार देशभक्ति से गूंज गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रेम प्रकाश, द्वितीय स्थान पर बलविंदर सिंह तथा तृतीय स्थान पर यश चौधरी रहे। इसी प्रकार चौथे स्थान पर अमित वर्मा, पांचवें पर कुमारी विभूति चौहान व छठे स्थान पर शुभम सक्सैना रहे। कर्म मशीन टूल के मालिक गुरविंदर सिंह सैनी की ओर से विजेताओं को 31 हजार, 21 हजार, 11 हजार तथा 5100 की नकद राशि के पुरस्कार दिए गए। मणिरत्नम ज्वैलर्स की ओर से विजेताओं को 50 ग्राम का सोने का सिक्का दिया गया। इसी प्रकार अन्य संस्थाओं द्वारा भी ईनामों की घोषणा की गई। समारोह के मुख्य आयोजक विजय तत्ववेदी (पीन्नी)ने बताया कि शहर भर के सफाई कर्मियों के लिए तीन हजार मास्क नगर निगम के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत को सौंपे गए हैं। निर्णायक मंडल में सुप्रसिद्ध संगीत संस्था सप्तक के ललित कुमार शर्मा, आनंद वेद, वैशाली वेद, अनिल जैन शामिल रहे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक अशोक तोषनीवाल ने भी आजादी के नगमे प्रस्तुत किए। मेहमान सिंगर पीन्नी मेरवाड़ा ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। समारोह को सफल बनाने में प्रमोद जैन, गुरविंदर सिंह, नारायण गुर्जर, राजेश आचार्य, सौरभ जैन, सुशील सोनी, अमित सेन, पुनीत दाधीच, शेर सिंह, नमन गुप्ता की भी सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अजीज और आरजे प्रिया ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए मोबाइल नम्बर 9636007744 पर विजय तत्ववेदी को बधाई दी जा सकती है।
पटेल मैदान पर ध्वजा रोहण:
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में अजमेर की संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर डॉ. मलिक ने परेड की सलामी भी ली। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार स्कूली बच्चों के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसी प्रकार कोई मंत्री भी ध्वजा रोहण के लिए उपस्थित नहीं हुआ। समरोह के दौरान डॉ. मलिक ने उपस्थित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में अतिरिक्त कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा ने राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया। ।







