जिन अफसरों ने अजमेर के मास्टर प्लान में बदलाव किया, उन पर कार्यवाही हो।

कार्यकाल पूरा होने पर मेयर धर्मेन्द्र गहलोत से एसपी मित्तल टॉक शो में संवाद।

  • मेरे कार्यकाल में न लिफाफा पद्धति और न अवैध निर्माण को संरक्षण।
  • मेयर के कार्यकाल पूरा होने पर वकालत और राजनीति दोनों करुंगा।
  • मैंने भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल दोनों का बराबर सम्मान किया।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर के मेयर के तौर पर भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत का पांच वर्ष का कार्यकाल 21 अगस्त को पूरा हो रहा है। कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर ही 20 अगस्त को एसपी मित्तल टॉक शो में धर्मेन्द्र गहलोत से सीधा संवाद हुआ। गहलोत अजमेर के पहले ऐसे राजनेता है, जिन्हें दो बार मेयर बनने का अवसर मिला है। पहली बार का कार्यकाल पूरा होने पर गहलोत ने कांग्रेस के कमल बाकोलिया को पदभार सौंपा था और इस बार मेयर का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। गहलोत दो बार उपसभापति भी रहे हैं। बीत पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर गहलोत से अनेक तीखे सवाल किए, जिनका उन्होंने बेबाकी के साथ जवाब दिया। गहलोत का पूरा इंटरव्यू यूट्यूब पर एसपी मित्तल टॉक शो पर देखा जा सकता है। यह इंटरव्यू मेरे फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है। गहलोत ने स्वीकार किया कि अजमेर में तैनात अधिकारियों ने बदनियती से पुराने मास्टर प्लान में बदलाव किया, जिससे विकास अवरुद्ध हुआ जो इलाके पुराने मास्टर प्लान में कामॢशयल थे, उन्हें जानबूझकर बदल दिया गया। अब भू-रूपांतरण भी नहीं हो रहा है, ऐसे में लोगों के कामर्शियल नक्शे स्वीकृत नहीं हो रहे। यह आरोप गलत हैं कि मेरे कार्यकाल में आवासीय नक्शों की आड़ में व्यावसायिक निर्माण हो गए। गहलोत ने कहा कि निर्माण आवासीय या व्यावसायिक नहीं होता। निर्माण के बाद उसका उपयोग आवसीय अथवा व्यावसायिक होता है। मेरे कार्यकाल में यदि किसी ने आवासीय नक्शे की आड़ में व्यावसायिक उपयोग किया है तो ऐसे कॉम्प्लेक्स दुकानें शोरूम आदि सीज भी हुए हैं। यदि मेरा संरक्षण होता तो ऐसे निर्माण सीज क्यों होते? यह आरोप भी गलत है कि मेरे कार्यकाल में पार्षदों के बीच लिफाफा पद्धति काम करती है। किसी भी पार्षद को सफाई ठेकेदार की ओर से कोई लिफाफा नहीं दिया जाता। लोगों ने बेवजह का भ्रम पाल रखा है। चूंकि मैं भी पार्षदों के हितों और अधिकारों का ख्याल रखता हंू, इसलिए कांग्रेस के पार्षद भी संतुष्ट रहते हैं। कार्यकाल पूरा होने पर मैं पहले की तरह वकालत के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहूंगा। मैं पहले भी शहर भाजपा का महामंत्री रह चूका हंू। स्मार्ट सिटी से जुड़े कामों, सीवरेज, ऐलिवेटेड, भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल आदि को लेकर भी पूछे गए सवालों का जवाब गहलोत ने बेबाकी के साथ दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here