श्री श्री 1008 संतनाथ अघोरी बाबा का मुंबई आगमन

संतनाथ अघोरी बाबा

मुंबई (संपादक सुनिल पाटील) । देशभर में भ्रमण पर निकले प्रख्यात संत श्री श्री 1008 संतनाथ अघोरी बाबा इन दिनों मुंबई पधारे हैं। नेपाल और उत्तर प्रदेश की यात्रा पूरी करने के बाद अब बाबा का आगमन मुंबई के अंधेरी ईस्ट, नगरदास रोड, निकलावाडी क्षेत्र में हुआ है, जहां वे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेपाल संपर्क प्रमुख अशोक नेपाली के निवास पर ठहरे हुए हैं।

बाबा के आगमन पर अशोक नेपाली ने उनका विधिवत स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष अवसर है, क्योंकि बाबा कुछ दिन मुंबई में ही निवास करेंगे। इस दौरान अनेकों श्रद्धालु उनके दर्शन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here