रैंबो सर्कस होगा ऑनलाइन, पहली बार करेगा डिजिटल शो

मुंबई (जॉनी वाझ) – देश का सबसे पुराना और बड़ा रैंबो सर्कस अब अपने एक शो ‘जिंदगी एक सर्कस है’ के साथ ऑनलाइन होने जा रहा है। एंटरटेनमेंट ग्रुप ने शुक्रवार को एक बयान में इस बात की घोषणा की। शो में झूले पर कलाबाजी (trapeze) से लेकर एक्रोबेटिक स्टंट तक की विशिष्टताओं के साथ संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन होने का वादा किया गया है।
रैंबो सर्कस के मालिक सुजीत दिलीप ने अपने डिजिटल शो के साथ कहा, उनकी योजना ऐसे समय में सर्कस के अनुभव को फिर से मजबूत करने की है जब कोरोनो वायरस महामारी के कारण पूरा उद्योग एक अभूतपूर्व संकट देख रहा है।’
दिलीप ने कहा, कुछ दशक पहले तक सर्कस परिवार के साथ बाहर समय बिताने का पसंदीदा स्थान था। 80 और 90 के दशक में जन्मे हर बच्चे की इससे जुड़ी कुछ अच्छी यादें होंगी। अब जब पृथकवास जिंदगी का हिस्सा बन रहा है तब ऐसे वक्त में हम लोगों को ऑनलाइन माध्यम से फिर से उस पुरानी यादों से जोड़ना चाहते हैं।
लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शो के टिकट बुक कर सकते हैं और अपने घर से ही इसका मजा ले सकते हैं। हमें उम्मीद है कि डिजिटल क्रांति कला के खोए हुए इस रूप को वापस लाने में मदद करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here