मुख्य सचेतक महेश जोशी तो मंच छोड़ कर ही चले गए।
जयपूर (एस.पी.मित्तल) – प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के अंतर्गत ही 28 अगस्त को जयपुर में एमएनआईटी के बाहर कांग्रेस ने जेईई और नीट की परीक्षा टालने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के आने की कोई सूचना नहीं थी, लेकिन पायलट अपने समर्थकों के साथ अचानक मंच पर मौजूद कांग्रेस के नेता चौंक गए। समर्थ को पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पायलट को देखकर मुख्य सचेतक महेश जोशी मंच छोड़कर धरना स्थल से बाहर चले गए। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पायलट को भाषण देने के लिए आमंत्रित किया। जानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने जेईई-नीट की परीक्षा का विरोध किया है, इसलिए पायलट ने जयुपर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पायलट के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटने के बाद कांग्रेस का दूसरा धरना प्रदर्शना था। जुलाई माह में हुआ पहला प्रदर्शन तो एक तरह से पायलट गुट के दिल्ली जाने के विरोध में ही था। 28 अगस्त के प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भाग नहीं लिया।







