श्री अरुण कुमार तिवारी, मध्य रेल के नए प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर

मुंबई (क्राइम रिपोर्टर संजय ठाकर) – श्री अरुण कुमार तिवारी ने दिनांक 01.09.2020 को मध्य रेल के प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर (PCEE) के रूप में पदभार संभाल लिया है। इसके पहले वे मध्य रेल में ही मुख्य विद्युत जनरल इंजीनियर थे।
श्री तिवारी 1986 बैच भारतीय रेलवे सेवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE) के अधिकारी हैं, जिनके पास भारतीय रेल पर विभिन्न पदों पर काम करने का विशाल और समृद्ध अनुभव है, जिसमें मध्य रेल में मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर शामिल हैं। सन् 1988 में भारतीय रेल में शामिल होने के बाद,उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में पश्चिम रेलवे और मध्य रेल में कार्य किया है। उन्होंने मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है और वे मुंबई शहरी परिवहन परियोजना (MUTP) के साथ निकटता से संबद्ध रहे हैं।
श्री तिवारी के पास ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रिक लोको मेंटेनेंस एंड ऑपरेशन का विस्तृत अनुभव है और उन्होंने मध्य और पश्चिम रेलवे पर मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर डीसी –एसी कन्वर्ज़न में अहम भूमिका निभाई है, जो MUTP फेज़ I एवं II के तहत वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित एक बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक था। उन्होंने मुंबई उपनगरीय प्रणाली पर सीएसएमटी- कल्याण और सीएसएमटी -पनवेल खंड के डीसी-एसी कन्वर्शन के मुख्य परियोजना प्रबंधक,मध्य रेल के रूप में अहम व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सन् 2016 में इसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया। श्री अरुण कुमार तिवारी , की पदस्थापना श्री एस.पी वावरे के सेवा निवृत्त होने पर हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here