सुरत (निलेश पाटील) – जिले की पलसाणा पुलिस PCR मे कार्यरत जितेन्द्र भाई वसंतराव पाटील ने पेट्रोलिंग के दरमियांन अकेलेपन की स्थिति में एक 3 वर्षीय लड़की को अकेले रोते हुए पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलसाणा पुलिस PCR ईंनचार्ज जितेन्द्रभाई वसंतराव पाटिल को शुक्रवार की दोपहर पेट्रोलिंग के दोरान जी.आई.डी.सी के इलाके में मंगलम मिल के नजदीक आशापुरी टी सेंटर के पास 3 साल की बच्ची को अकेले रोते हुए देखा ।
ऊस इलाक़े मे पुछ पाछ करणे पर लोगों ने कहा कि वह सुबहों से यहां खड़ी है और रो रही है। जब पुलिस अधिकारी जितेन्द्र पाटील ने उसका नाम पूछा, तो उसने “सृष्टि पांडे” बताया उसके माता-पिता का नाम और घरका पता लड़की नहीं बता पा रहीथी ऊसी दोरान पुलिस अधिकारी जितेन्द्र पाटील ने ऊस लड़की को अपने साथ रखकर सरकारी गाडी मे माईक पर अलाऊनस करवाया जोडवा गाँव,तातीथैंया गाँव और आसपास के इलाकों तथा मिलों में जानकारी देने के बाद शाम करीब 5 बजे जोडवा गांव में आवल अवसर रेजीडेंसी के मकान नंबर 219 में सृष्टि के माता-पिता नेहा बेन पांडे और मनोज भाई पांडे पाए गए। सृष्टि के माता-पिता की पुरी जानकारी लेने के बाद सृष्टि को उनके हवाले कर दिया गया। लड़की के माता-पिता को खोजने के लिए पुलिस ने अपना तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में सुरत पुलिस अपने काम मे सफल हो गईं|







