दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के दो आतंकी

दिल्ली (उपसंपादक तहरीम वाहिद) – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज मुठभेड़ के बाद आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि उसने भूपेंदर ऊर्फ दिलावर सिंह निवासी लुधियाना और कुलवंत सिंह निवासी लुधियाना को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इसमें छह पिस्टल और 40 गोलियां भी शामिल हैं। यह दोनों पंजाब में कई केस में वांछित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here