अजमेर के चैन स्नेचर कैमरे में कैद। खुल सकती है अनेक वारदातें।

अजमेर के पुष्कर रोड स्थित राधा विहार कॉलोनी में दिन दहाड़ें महिला के गले में झपट्टा मारा। शातिराना अंदाज़ में की वारदात।

जयपूर (एस.पी.मित्तल) – अजमेर में आए दिन चैन स्नेचिंग की वारदातें हो रही है। मोटर साइकिल पर दो युवक आते हैं और राह चलती महिला के गले में झपट्टा मार कर सोने की चैन लूट कर भाग जाते हैं। लुटेरे इतनी तजी से भागते है कि पहचान ही नहीं हो पाती। इससे पुलिस को भी लुटेरों को ढूंढने में परेशानी होती है। लेकिन अब दो चैन स्नेचर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि अपराधी अनुभवी हैं और महिलाओं की लोकेशन तथा सुनसान स्थिति को देखकर ही वारदात करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर को दोपहर करीब ढाई बजे दो महिलाएं जब अजमेर के पुष्कर रोड स्थित हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य (राधा विहार) के बी ब्लॉक की लेन नम्बर 4 से गुजर रहीं थीं तभी दो युवक मोटर साइकिल पर आए और एक युवती के गले में झपट्टा मारा। हाथ का प्रहार होते ही महिला जमीन पर गिर गई। महिला ने अपने दोनों हाथों से सोने की चैन को पकड़ लिया था, इसलिए लूटेेरे चैन तोडऩे में सफल नहीं हो सके। चूंकि यह घटना दिन दहाड़े हुई, इसलिए क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार पुष्कर रोड के ए-ब्लॉक में रहने वाले सोनी परिवार की दो महिलाएं सामने बी ब्लॉक में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं कि तभी यह घटना घटी। फुटेज से पता चलता है कि दोनों अपराधियों ने पहले मुख्य मार्ग से महिलाओं की लोकेशन और सुनसान स्थिति का अंदाजा लगाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। हाथ के प्रहार और जमीन पर गिरने से महिला के चौटें आई है। सीसीटीवी में अपराधियों की पूरी घटना कैद हो गई है। अब मोटर साइकिल की भी पहचान हो सकती है। यदि अपराधी पकड़े जाते हैं अजमेर में हुई अनेक चैन स्नेचिंग की वारदातें खुल सकती है। इससे आमजनों को राहत भी मिलेगी। चैन स्नेचिंग की इस घटना का पूरा वीडियो मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। राधा विहार विकास समिति के अध्यक्ष संजय लढा और उपाध्यक्ष अरविंद गर्ग ने जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप से आग्रह किया है कि अपराधियों को पकडऩे के प्रयास किया जाएं। कोटड़ा क्षेत्र में चैन स्नेचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही है। सीसीटीवी फुटेज गंज पुलिस स्टेशन को उपलब्ध करवा दिए हैं। इस घटना के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9079876904 पर संजय लढा से ली जा सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here